Friday , November 6 2026
Breaking News

रिलीज से पहले ‘द पैराडाइज’ ने मचाई धूम, एडवांस बुकिंग में कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

अभिनेता नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने करोड़ों का आंकड़ा पार कर लिया है।

एडवांस बुकिंग में 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई

फिल्म की एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक 7 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के करीब 72 हजार टिकट बिक चुके हैं। रिलीज से दो दिन पहले ही इतनी बुकिंग ने फिल्म की शुरुआती कमाई को लेकर चर्चा बढ़ा दी है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 1,029 शो के लिए करीब 58 हजार टिकट बेचे हैं। ब्लॉक सीटों को छोड़कर इन टिकटों से 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है। वहीं, ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर पहले दिन की एडवांस बुकिंग से कमाई करीब 3.81 करोड़ रुपये बताई गई है। सभी राज्यों में हैदराबाद में फिल्म की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है।

‘द पैराडाइज’ को मिला ए सर्टिफिकेट

रिलीज से तीन दिन पहले फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिला। फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि फिल्म केवल वयस्क दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म की अवधि करीब 2 घंटे 49 मिनट बताई गई है।

आठ भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म में नानी के साथ कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Check Also

किंग खान के जन्मदिन पर अजय देवगन का खास अंदाज, पुरानी तस्वीर के साथ दी शुभकामनाएं; रितेश देशमुख ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *