Monday , September 21 2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हरिद्वार-जबलपुर पूजा स्पेशल के शेड्यूल में बदलाव

त्योहारों के सीजन में हरिद्वार और जबलपुर के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने हरिद्वार-जबलपुर पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन की तारीख में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन निर्धारित समय से 14 दिन बाद, 22 अक्तूबर से संचालित होगी। साथ ही रेलवे ने ट्रेन के फेरों की संख्या भी कम कर दी है।

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार, गाड़ी संख्या 01703-04 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर पूजा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस अब 22 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी।

जबलपुर से हरिद्वार का समय

जबलपुर से यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 3:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन कटनी, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर, आगरा कैंट, अलीगढ़, खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी और रुड़की होते हुए अगले दिन दोपहर 2:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

हरिद्वार से जबलपुर के लिए

हरिद्वार से ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को शाम 3:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन शाम 4:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। हरिद्वार से ट्रेन का संचालन 23 अक्तूबर से शुरू होगा।

रेलवे के मुताबिक, त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से हरिद्वार और जबलपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

वाराणसी-जम्मू मार्ग पर भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में रेलवे ने अन्य स्पेशल ट्रेनों के संचालन की भी जानकारी दी है। गाड़ी संख्या 04603-04 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा 4 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक दोनों दिशाओं में नौ-नौ फेरे लगाएगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 04609-10 जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी 1 अक्तूबर से 27 नवंबर तक दोनों दिशाओं में नौ-नौ फेरे संचालित की जाएगी।

Check Also

DUSU Result 2026: 40.46 फीसदी मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना, 20 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत से पहले उसकी जिंदगी में आर्थिक ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *