Monday , August 3 2026

नाबालिग छात्रा का अपहरण कर कार में ले गए आरोपी, घंटों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप; जांच जारी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 10वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण और उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 27 जुलाई की शाम मसूरी थाना क्षेत्र के पास से छात्रा को कार में अगवा कर लिया गया और करीब सात घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपियों ने उसे एनएच-9 के किनारे छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो अधिनियम, सामूहिक दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान कार नंबर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुजाहिद (45) और सलीम अख्तर (48) को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी पिलखुवा क्षेत्र के रहने वाले हैं और ईंट-भट्ठे का कारोबार करते हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कार के शीशों पर सन शेड लगे होने के कारण वह किसी से मदद नहीं मांग सकी। उसका कहना है कि रास्ते में कई बार पुलिस वाहन और चौकियां भी दिखीं, लेकिन उसकी मदद नहीं हो सकी।

मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज करने और मेडिकल जांच कराने में देरी हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच और तथ्यों के सत्यापन के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही उस फार्महाउस और वहां मौजूद गार्ड की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है, जहां आरोपियों के जाने की बात सामने आई है।

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर अनुप्रिया पटेल ने जताया दुख, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए

केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अयोध्या के राम ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *