Saturday , July 25 2026

न्यूयॉर्क में दो पर चाकू से हमला, एशियाई नागरिक भी घायल; पुलिस ने हेट क्राइम एंगल से शुरू की जांच

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहैटन स्थित अपर वेस्ट साइड इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में एक एशियाई और एक यहूदी व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया। दोनों हमलों के आरोपी 51 वर्षीय राउल मोरालेस को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कहीं यह मामला हेट क्राइम (नफरत से प्रेरित अपराध) तो नहीं है।

न्यूयॉर्क पुलिस आयुक्त जेसिका एस. टिश के अनुसार, दोनों घायलों को माउंट सीनाई सेंट ल्यूक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं के दौरान आरोपी के “अल्लाहु अकबर” चिल्लाने की बात पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई है। इसी आधार पर पुलिस हेट क्राइम की संभावना को भी जांच के दायरे में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और दोनों पीड़ितों के बीच किसी तरह के संबंध के प्रमाण अब तक नहीं मिले हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड में आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कोई पुराना मामला दर्ज नहीं है, हालांकि शुरुआती जांच में मानसिक स्वास्थ्य एक संभावित कारण के रूप में सामने आया है।

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों पीड़ितों की हालत स्थिर है, जो राहत की बात है। ममदानी ने कहा कि यदि जांच में यह हेट क्राइम साबित होता है तो यह बेहद गंभीर मामला होगा और ऐसे घृणित अपराधों के लिए शहर में कोई जगह नहीं है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर हमलों की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।

Check Also

राहुल-खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, राम मंदिर ट्रस्ट के खातों की पारदर्शी जांच की मांग

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *