Tuesday , September 15 2026

ज्योलीकोट में दर्दनाक हादसा: लखनऊ के छह पर्यटक खाई में गिरे, दो की हालत गंभीर, SDRF ने किया रेस्क्यू

नैनीताल घूमकर लौट रहे लखनऊ के छह पर्यटक गुरुवार सुबह बड़े हादसे का शिकार हो गए। ज्योलीकोट के पास उनकी टवेरा अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में वाहन चालक संग्राम सिंह और निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि चार अन्य पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, गोमतीनगर (लखनऊ) निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह, निखिल त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, सिद्धांत सिंह, आदर्श मिश्रा और निखिलेंद्र सिंघल नैनीताल घूमने आए थे। गुरुवार सुबह सभी हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा (UK 04 TB 3870) से काठगोदाम लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योलीकोट नंबर-1 के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Check Also

राम मंदिर में अब नहीं चलेगी मनमानी! अंदर की बात बाहर बताने पर कार्रवाई, पुजारियों पर भी शिकंजा

राम मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में बदलाव के साथ अब आंतरिक सूचनाओं की गोपनीयता को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *