Tuesday , September 15 2026

बुलंदशहर डबल मर्डर: दो गुटों में हिंसक झड़प, फायरिंग-पथराव से दहला इलाका; पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित निजामपुर गांव में लेनदेन के विवाद ने मंगलवार रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच करीब 15 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।

फोन पर विवाद के बाद आमने-सामने आए दोनों पक्ष

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात फोन पर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष अलग-अलग वाहनों से गांव के बाहर दनकौर रोड पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों ने पहले अपनी कारों को आमने-सामने टक्कर मारी और फिर एक-दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दो लोगों की मौत, कई घायल

गोलीबारी में एक पक्ष के सोनू (40) और दूसरे पक्ष के अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं अजब सिंह पक्ष के अरविंद समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

घटनास्थल से मिले कारतूस और हथियार

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से 315 बोर के खोखे, 12 बोर के कारतूस, हथियारों के साक्ष्य, ईंट-पत्थर और कई जोड़ी जूते-चप्पल बरामद किए गए। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

गांव में पुलिस और पीएसी की तैनाती

घटना की सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, एसडीएम और सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार गांव में कैंप कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा

Check Also

सीएम योगी आज प्रयागराज में, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम पर टिकीं अधिवक्ताओं की नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *