Tuesday , September 15 2026

पौधरोपण महायज्ञ: उत्तर प्रदेश में आज 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे, ऑनलाइन होगी पूरे अभियान की निगरानी

उत्तर प्रदेश में रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर इस महाअभियान की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने इसे प्रदेश के सबसे बड़े पर्यावरणीय अभियानों में शामिल किया है।

अभियान के सफल संचालन के लिए सभी जिलों में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वन विभाग के साथ अन्य सरकारी विभाग, स्थानीय निकाय, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्कूल-कॉलेज और जनप्रतिनिधि भी इसमें भाग लेंगे। सरकार का उद्देश्य हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन को मजबूत करना है।

पौधरोपण अभियान की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पौधे लगाने की लोकेशन, संख्या और प्रगति पर नजर रखी जाएगी, ताकि अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ तय लक्ष्य तक पहुंच सके। प्रदेश सरकार ने लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सहभागी बनने की अपील की है।

Check Also

यूपी में करोड़ों की ठगी का मामला: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने मेरठ से पकड़ा

किसानों से होटल और फैक्टरी के नाम पर जमीन खरीदने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *