Friday , November 6 2026
Breaking News

‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की एडवांस बुकिंग ने लांच से पहले तोडा बड़ा रिकॉर्ड

बहुचर्चित फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। किसी हॉलीवुड फिल्म ने एडवांस बुकिंग में एक नया ही रिकॉर्ड खड़ा कर दिया है।  फिल्म में पानी की एक अलग ही दुनिया को दिखाया गया है। जिसको देखने के लिए लोग बहुत एक्साइटेड थे। फैंस इस फिल्म का सालों से इंतजार कर रहे है।

यह पहली हॉलीवुड मूवी है जो भारत में सबसे अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लोग इस फिल्म को अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू में भी देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे है।

‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ऐसी पहली फिल्म है जिसे इतने बड़े स्तर पर भारत में रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले फिल्म ‘स्पाइडर मैन नो वे होम’ को 3250 स्कीन्स पर रिलीज किया गया था।

‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की एडवांस बुकिंग की यदि बात करें तो फिल्म को अंग्रेजी में देखने वालों की संख्या सबसे अधिक है। इंग्लिश के सभी फॉर्मेट में अवतार के दूसरे पार्ट ने बृहस्पतिवार तक करीब 12 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

Check Also

किंग खान के जन्मदिन पर अजय देवगन का खास अंदाज, पुरानी तस्वीर के साथ दी शुभकामनाएं; रितेश देशमुख ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस ...