Monday , July 6 2026

कानपुर में ट्रक ने मचाई तबाही: 2 ट्रैफिक सिपाही चपेट में आए, एक की मौत; फरार होते वक्त कंटेनर से भिड़ा ट्रक

कानपुर के बर्रा एलिवेटेड रोड पर सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक सिपाहियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भागने की कोशिश में ट्रक आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया, जिससे ट्रक चालक की भी मौत हो गई।

मृतक सिपाही की पहचान 2018 बैच के जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे। घायल सिपाही राकेश कुमार, बुलंदशहर के निवासी हैं और उनका कांशीराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक चालक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, दोनों सिपाहियों की ड्यूटी नौबस्ता बाईपास पर थी। एलिवेटेड रोड पर जाम की सूचना मिलने पर दोनों बाइक से मौके के लिए निकले थे। बर्रा एलिवेटेड रोड पर पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जितेंद्र ट्रक की चपेट में आ गए, जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर ट्रक आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक उसमें फंस गया। पुलिस ने केबिन काटकर चालक का शव बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हादसे के कारण एलिवेटेड रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

मृतक सिपाही जितेंद्र कुमार की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और ढाई साल की एक बेटी है।

Check Also

प्रयागराज: सुसाइड से पहले पति का भावुक VIDEO वायरल, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

घूरपुर थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय ट्रक मालिक अरविंद तिवारी ने रविवार देर रात फांसी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *