Saturday , August 22 2026

तूफानी बारिश से यूपी बेहाल: प्रयागराज, काशी और बरेली में जलभराव, मौसम विभाग ने 57 जिलों में अलर्ट जारी किया

उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार सुबह प्रयागराज में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे कई सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे पहले वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर में भी तेज बारिश दर्ज की गई।

वाराणसी में लगातार बारिश से कई गलियां पानी में डूब गईं, जबकि तेज हवाओं के कारण गंगा किनारे लगी जेटी बह गई। वहीं, बरेली में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव के कारण कई ई-रिक्शा पलट गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में दिनभर उमस और तेज धूप बनी रही। लखीमपुर खीरी के एक प्राथमिक विद्यालय में गर्मी और उमस के कारण दो छात्र बेहोश हो गए।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 57 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, उत्तरी ओडिशा तट के पास सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से अगले 24 घंटों में मानसून और सक्रिय होगा। 8 से 10 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान गाजियाबाद, बलिया समेत 18 जिलों में बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के पोल भी गिर गए। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।

Check Also

मेरठ में SSP पर फिर उठे सवाल, सपा नेता की पिटाई के आरोप पर अखिलेश ने मांगी जांच

थप्पड़ कांड के बाद एक बार फिर तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय विवादों में घिर गए ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *