Sunday , October 11 2026

ढाई महीने पहले हुई थी शादी, अब तीसरी मंजिल से गिरकर नवविवाहिता की मौत; ससुराल पर गंभीर आरोप

दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में शादी के महज ढाई महीने बाद 28 वर्षीय नवविवाहिता आकृति सुतार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को वह एनडीएमसी फ्लैट्स की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आकृति दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार की रहने वाली थीं और छतरपुर स्थित एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थीं। उनकी शादी 24 अप्रैल 2026 को अरस्तु सिक्का से हुई थी।

मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

आकृति के छोटे भाई ने बताया कि उनकी बहन मानसिक रूप से बेहद मजबूत थी और वह कभी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था और पति उसके साथ मारपीट करता था।

परिजनों के अनुसार, यह लव-कम-अरेंज मैरिज थी। आकृति की पहले अरस्तु की बहन से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ता बना और शादी हुई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर परिवार और अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल मौत के कारणों और परिजनों के आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Check Also

केजरीवाल का बड़ा बयान: सीजेपी के प्रदर्शन में परिवार समेत होंगे शामिल, सरकार के खिलाफ संघर्ष का संदेश

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *