Saturday , August 22 2026

कीमती धातुओं में बिकवाली तेज, चांदी ₹5,448 और सोना ₹2,817 सस्ता हुआ

सोने-चांदी की कीमतों में 24 जून को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी 5,448 रुपए सस्ती होकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई। पिछले दो दिनों में ही चांदी की कीमत में करीब 16 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,817 रुपए घटकर 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जून महीने में अब तक सोना 14,285 रुपए और चांदी 41,315 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून को सोने का भाव 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.63 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 31 दिसंबर 2025 के मुकाबले सोना करीब 34 हजार रुपए और चांदी 1.64 लाख रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते के बाद वैश्विक तनाव कम हुआ है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों से घटा है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त नीति, मजबूत डॉलर और निवेशकों की मुनाफावसूली भी कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह मानी जा रही है।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि गोल्ड और सिल्वर ETF में बिकवाली बढ़ने से भी घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव बना है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए यह समय राहत लेकर आया है।

Check Also

Gold-Silver Price Hike: कमजोर डॉलर ने बढ़ाई चमक, सोने में 4,300 और चांदी में 10 हजार रुपये का उछाल

नई दिल्ली में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *