Monday , June 22 2026

लखनऊ हादसे ने बदला CM योगी का कार्यक्रम: अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़ा, हाथरस यात्रा रद्द

लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही समाप्त कर दिया। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हादसे की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने जनसभा से ही दुख जताया और तत्काल राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा अलीगढ़ में रुकने की थी, लेकिन लखनऊ में हुई दुखद घटना में कुछ बच्चों की मौत की सूचना मिलने के बाद उन्हें तुरंत वापस लौटना पड़ रहा है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

हादसे के चलते मुख्यमंत्री का अलीगढ़ में प्रस्तावित रात्रि विश्राम और मंगलवार को हाथरस का दौरा भी रद्द कर दिया गया। उन्होंने डीजीपी और अपर मुख्य सचिव (गृह) को मौके पर पहुंचकर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अलीगढ़ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया, कलेक्ट्रेट सभागार में विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। हालांकि लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही उन्होंने सभी आगे के कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

Check Also

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 23 नई सेवाएं हुईं टाइम-बाउंड; पंजीकरण प्रक्रिया होगी आसान

दिल्ली सरकार ने नागरिकों और कारोबारियों को समय पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *