Thursday , August 6 2026

शेफाली सबसे ज्यादा 31 रन बनाकर चमकीं, भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।

भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्का लगाया। दीप्ति शर्मा ने 29 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने 200वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 24 रन का योगदान दिया। स्मृति मंधाना ने 17 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से शबनीम इस्माइल और मारिजान कैप ने 2-2 विकेट झटके। वहीं आयाबोंगा खाका, नदीन डी क्लर्क और नोनकुलुलेको म्लाबा को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 3 ओवर में बिना विकेट गंवाए 17 रन बना लिए हैं। कप्तान लौरा वोल्वार्ट और तैजमिन ब्रिट्स क्रीज पर मौजूद हैं।

इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह 200 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

Check Also

‘सच बोलना नहीं छोड़ेंगे’: घर में कथित घुसपैठ पर CJP प्रवक्ता सौरव दास की दिल्ली पुलिस से शिकायत

CJP (Campaign for Justice and Peace) के प्रवक्ता सौरव दास ने उनके आवास में कथित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *