Monday , September 21 2026

अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रही महिला पकड़ी गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 1 किलो 566 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पनारापारा चर्च के पीछे एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को पकड़ लिया।

पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान निशा बघेल (23) निवासी पनारापारा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के झोले में रखा 1 किलो 566 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बेचने के उद्देश्य से वहां खड़ी थी। इसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Check Also

लखनऊ के चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *