Friday , June 19 2026

बाबा सिद्दीकी की मौत का सलमान पर गहरा असर, दर्द और धमकियों के बीच किया काम

बाबा सिद्दीकी की हत्या से टूट गए थे सलमान खान, दर्द और धमकियों के बीच की ‘सिकंदर’ की शूटिंग: को-स्टार का खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 2024 में हुई हत्या का उन पर गहरा असर पड़ा था। उस दौरान सलमान अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग कर रहे थे। दोस्त की मौत, लगातार मिल रही धमकियों और शारीरिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी।

फिल्म सिकंदर में सलमान के साथ काम कर चुके अभिनेता विशाल वशिष्ठ ने पीटीआई शोबिज को दिए इंटरव्यू में बताया कि सलमान उस दौर में मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से बेहद मुश्किल समय से गुजर रहे थे।

विशाल ने कहा, “सिकंदर की शूटिंग सलमान सर के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रही। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट चुके थे। इसके साथ ही उन्हें रिब इंजरी भी थी। वह मुश्किल से चल पाते थे और कई बार कुर्सी से उठने में भी परेशानी होती थी। सीन पूरा करने के बाद वह तुरंत फिजियोथेरेपी के लिए चले जाते थे।”

उन्होंने आगे कहा, “उनकी निजी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा था। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं, लेकिन इसके बावजूद वह रोज सेट पर आते थे और पूरी मेहनत के साथ काम करते थे। यह उनके पेशेवर रवैये और समर्पण को दिखाता है।”

बाबा सिद्दीकी की हत्या ने बढ़ाई थी चिंता

12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

जांच के दौरान गिरफ्तार एक आरोपी ने खुलासा किया था कि सलमान खान गैंग की हिटलिस्ट में थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते पहले बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाया गया। इससे पहले अप्रैल 2024 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी फायरिंग की घटना हुई थी।

Check Also

काशी में ‘धक-धक गर्ल’ ने कुल्हड़ वाली चाय पी, क्रूज पर माधुरी ने पति संग गंगा आरती उतारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ गुरुवार दोपहर काशी पहुंचीं। दोनों नमो ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *