Friday , November 6 2026
Breaking News

आईएएस अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित

IAS अफसर देवी शरण उपाध्याय 2012 को सस्पेंड कर दिया गया है, पट्टों के आवंटन में अनियमितता सामने आने पर कार्रवाई की गयी है। IAS देवीशरण उपाध्याय को जुलाई 2022 में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती दी गई थी।

उन पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का इल्ज़ाम है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS अफ़सर देवीशरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। उन्हें पिछले दिनों सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया गया था। अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में गलत ढंग से आदेश देने के आरोप में मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। IAS देवीशरण उपाध्याय वर्ष 2012 बैच के अफ़सर हैं। उन्हें जुलाई 2022 में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती दी गई थी। उन पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का इल्जाम है। अलीगढ़ जिला प्रशासन ने इन पट्टों को नियम विरुद्ध दिए जाने पर खारिज करने की संस्तुति की थी। यह मामला राजस्व परिषद में गया था। जिला प्रशासन की स्पष्ट संस्तुति के बाद उन्होंने इन पट्टों को इन्होंने बहाल करने का आदेश पारित कर दिया। अलीगढ़ के कमिश्नर ने उच्च स्तर पर इसकी शिकायत शासन से की थी। नियुक्ति एव कार्मिक विभाग ने उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया था, लेकिन बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में वह राजस्व परिषद से संबंध रहेंगे। इस मामले की जांच के लिए एक अलग से उच्च स्तरीय कमेटी भी बना दी गई है।

Check Also

KGMU केस में एसटीएफ की जांच तेज: जाकिर नाईक से जुड़े दो डॉक्टरों के संपर्क की पड़ताल, कई पहलुओं की जांच जारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सामने आए कथित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *