Saturday , September 19 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा अध्यक्ष  से मिलकर जाना हाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे। सीएम ने उनका हालचाल जाना। तबियत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष का गुरुग्राम में ऑपरेशन हुआ था।

सीएम योगी मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। यहां महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हालचाल जाना, फिर विधानसभा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Check Also

यूपी में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, टोल राजस्व को लगा बड़ा झटका

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी रहेगा। आईआईटी खड़गपुर की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *