रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ का गाना ‘सुन जरा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गाने के टीजर को एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। सभी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने से पर्दा उठाते हुए टीजर शेयर किया है और ‘सुन जरा’ सॉन्ग कल आउट हो रहा है। इस गाने में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज रोमांस करती नजर आ रही हैं।
गाने के टीजर में जैकलीन रेड टॉप और ब्राउन स्कर्ट में रणवीर के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। दोनों अपने शानदार डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। वहीं पूजा हेगड़े पीले रंग की साड़ी में चाय बागान में रणवीर संग नजर आ रही हैं। पहनी दिखाई दे रही हैं।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi