Wednesday , May 6 2026

अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप में या सिचुएशनशिप में हैं आदित्य? अभिनेता बोले- मैं तय नहीं कर पा रहा

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन आठ फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। पिछले एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शो में दिलचस्प खुलासे करते नजर आए। इसके बाद करण ने बॉलीवुड की मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स की जोड़ी भी बुलाई। शो के हालिया एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी देखने को मिल रही है। आदित्य रॉय कपूर भी चैट शो के दौरान कई निजी खुलासे करते नजर आए हैं।

करण जौहर ने हाल ही में, ‘कॉफी विद करण 8’ के नए एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर को होस्ट किया। हालांकि उन्होंने कोई बड़ी बात नहीं की, लेकिन जब अनन्या पांडे के साथ उनके कथित रिश्ते के बारे में पूछा गया तो आदित्य शर्मा गए और शर्मीले अंदाज में बात करने लगे। उन्होंने अफवाह की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन अनन्या की खूब तारीफ की है।

Check Also

विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘कंट्रोल’ मिलने पर चौंक गई थीं अनन्या, बोलीं- पूरा हुआ बड़ा सपना

‘खो गए हम कहां’ के बाद अनन्या पांडे अब अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी ...