Friday , November 6 2026
Breaking News

कर्नाटक सरकार ने मास्क पहनना किया अनिवार्य, नए साल से होगा लागू

कोरोना के बढ़ते खतरे को देख कर्नाटक सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। सोमवार को राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की। सरकार ने फैसला किया है कि नए साल के अवसर पर रात 1 बजे तक जश्न मनाया जा सकेगा।

 भीड़भाड़ वाली खुली जगहों पर भी मास्क पहनना अनिवार्य है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हम अभी कोरोना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रहे हैं। अगर किसी बंद जगह पर किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तो उसमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या उपलब्ध सीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपायों को आम लोगों की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किए बिना चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने कोरोना महामारी पर चर्चा की है।

जिला पंचायतों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला निगरानी अधिकारी और विशेषज्ञ समिति के सदस्यों को सभी जिलों में कोविड प्रबंधन की देखरेख करने का जिम्मा दिया गया है।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...