Wednesday , November 4 2026
Breaking News

आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दूसरे भाई को उतारा मौत के घाट, ये हैं पूरा मामला

उत्तराखंड में बागेश्वर के नौकोड़ी गांव में भाईयों के बीच हुए आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। वहीं, मृतक के दूसरे भाई और उसकी पत्नी को घायल कर दिया।

गांव में आयोजित पूजा के दौरान यह विवाद हुआ।  पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। नौकोड़ी के बमनखेत में रविवार की रात सामूहिक पूजा का आयोजन हो रहा था। पूजा में 29 परिवार के लोग शामिल थे।

दो चचेरे भाईयों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चंचल सिंह और महेश सिंह ने शंकर सिंह और खुशाल सिंह पर चाकू से वार कर दिया।बीच-बचाव में आई खुशाल की पत्नी सरूली देवी भी घायल हो गई।

सूचना के बाद रात में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Check Also

दिवाली पर अयोध्या जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें: होटल का किराया, यात्रा का खर्च और रामलला के दर्शन की पूरी तैयारी

दिवाली के मौके पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की ...