Sunday , June 21 2026

पाकिस्तान में खुली कोरोना के नए स्वरूपों से निपटने की पोल, विशेषज्ञों ने कहा ये…

 पाकिस्तान में सोमवार को एक अखबार की खबर में दावा किया गया है कि देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के अधिकारी कोरोना वायरस के नये स्वरूप की आमद को रोकने के लिए अच्छी तरह तैयार नजर नहीं आ रहे।  हवाई अड्डों पर कोविड-19 महामारी के संक्रमण के मामलों का पता लगाने के लिए यात्रियों की जांच जैसे कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

डॉ शहजाद अली खान ने कहा कि इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस के नये स्वरूप किस तरह का असर दिखाएंगे क्योंकि अलग-अलग पर्यावरण में वायरस भिन्न व्यवहार करता है।

उन्होंने कहा, ”हम हालात पर कड़ी नजर रख रहे हैं।  चीन में (कोविड-19 के) मामलों में तेजी से इजाफा देखा गया है क्योंकि वहां सख्त पाबंदियां थीं और अचानक से प्रतिबंधों को हटाने से वायरस का प्रकोप शुरू हो गया।”

उन्होंने कहा, ”नया स्वरूप उन लोगों को प्रभावित कर सकता है जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है, इसलिए मैं लोगों से आग्रह करुंगा कि टीका लगवाएं और बूस्टर खुराक भी लें।”

Check Also

जहांगीर खान की पत्नी पर पुलिस का शिकंजा: समर्थकों संग थाने में घुसने का आरोप, गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल पुलिस ने TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को फालता थाना ...