Sunday , August 23 2026

हिमाचल टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी: 22.56% उम्मीदवार सफल, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एचपी टीईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में शामिल 29,900 अभ्यर्थियों में से 6,744 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 22.56 फीसदी रहा। वहीं, स्पेशल एजुकेटर टीईटी में सबसे शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

7 जून से 21 जून तक आयोजित हुई इस परीक्षा के लिए कुल 32,531 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 2,631 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। स्पेशल एजुकेटर टीईटी (कक्षा 6 से 12) में 93.18 फीसदी उम्मीदवार सफल रहे, जबकि जेबीटी में 52.17 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की।

वहीं, टीजीटी आर्ट्स में केवल 5.15 फीसदी और टीजीटी मेडिकल में 5.33 फीसदी उम्मीदवार ही सफल हो सके। टीजीटी नॉन-मेडिकल में नकल के दो मामले सामने आए, जिसके बाद दोनों अभ्यर्थियों को एक साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Check Also

UPSSSC Result: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा-2021 का अंतिम चयन ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *