Sunday , November 29 2026

हरिद्वार कुंभ में नेत्र सेवा का बड़ा अभियान चलाएगा उत्तराखंड, लोगों को चश्मे सहित मिलेंगी सुविधाएं; धामी ने जताया संकल्प

देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में रविवार को नेत्र कुंभ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी हरिद्वार कुंभ के दौरान लाखों लोगों को चश्मे और अन्य प्रकार की नेत्र सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष पहल की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेत्र कुंभ कार्यक्रम में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रयागराज कुंभ के दौरान इसी तरह के आयोजन से लाखों लोगों को चश्मे और अन्य नेत्र सेवाएं प्रदान की गई थीं। उन्होंने कहा कि आगामी हरिद्वार कुंभ में भी इसी तरह बड़े स्तर पर लोगों की आंखों की जांच और जरूरतमंदों को चश्मे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
आंखों की सेवा को बताया महत्वपूर्ण कार्य
सीएम धामी ने कहा कि नदियों और पेड़ों की तरह हमारे जीवन का उद्देश्य भी दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करना होना चाहिए। आंखों को प्रमुख इंद्रियों में माना जाता है, क्योंकि इनके माध्यम से हम दुनिया को देखते हैं और अनेक चीजों का ज्ञान प्राप्त करते हैं। इसलिए आंखों को स्वस्थ और सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नेत्र सेवा से जुड़े लोग ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं। प्रयागराज, काशी और हरिद्वार जैसे पवित्र तीर्थस्थलों पर सेवा करने का विशेष महत्व माना जाता है। आगामी हरिद्वार कुंभ में भी लाखों श्रद्धालुओं को चश्मे देने और अन्य नेत्र सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
बुजुर्गों और जरूरतमंदों को मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री ने सेवा के महत्व को समझाते हुए कहा कि जब किसी बुजुर्ग महिला की आंखों की समस्या दूर होगी और वह अपने पोते का चेहरा देख पाएगी, तो उसके आशीर्वाद से सेवा करने वालों को भी संतोष और पुण्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में आयोजन को पवित्र, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने भी दिया सहयोग का भरोसा
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आंखों का स्वस्थ होना बेहद महत्वपूर्ण है और नेत्रदान को महादान कहा जाता है। उन्होंने सक्षम संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आगामी कुंभ में नेत्र सेवा और चश्मे वितरण के अभियान का स्वागत है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
सेवा कार्यों में आगे आने की अपील
हंस फाउंडेशन से जुड़ी माता मंगला ने कहा कि संगठन के माध्यम से अनेक बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को नेत्र संबंधी सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में सेवा के लिए कई अवसर हैं और सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। नेत्र कुंभ को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील भी की गई।

Check Also

सोनिया गांधी नागरिकता विवाद: दिल्ली पुलिस ने बताया 1983 में मिली भारतीय नागरिकता, 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले मतदाता सूची ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *