Friday , October 2 2026

फैशन शो में आलिया-विक्की का ग्लैमरस अंदाज, माधुरी दीक्षित और शबाना आजमी भी पहुंचीं

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ‘मिजवान वेलफेयर फैशन शो’ का आयोजन शनिवार रात मुंबई के ताज लैंड्स एंड में किया गया। मिजवान के 15 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस खास कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।

आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने शो में बतौर शोस्टॉपर रैंप वॉक किया। दोनों ने साथ में रैंप पर एंट्री की और दर्शकों का ध्यान खींचा। दोनों इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

शाही अंदाज में नजर आए आलिया और विक्की

आलिया भट्ट ने आइवरी और सिल्वर टोन का लहंगा पहना था। उन्होंने डायमंड चोकर और ईयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया। वहीं, विक्की कौशल ब्लू और कॉबाल्ट ब्लू टोन की शेरवानी में नजर आए।

दोनों ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए आउटफिट पहनकर रैंप वॉक किया।

माधुरी दीक्षित पति के साथ पहुंचीं

मिजवान के 15 साल पूरे होने के जश्न में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी शामिल हुईं। वह अपने पति श्रीराम नेने के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं। माधुरी ने साड़ी में कार्यक्रम में शिरकत की और अपने लुक से सबका ध्यान आकर्षित किया।

शबाना आजमी ने किया मेहमानों का स्वागत

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। उन्होंने आयोजन में शामिल मेहमानों का स्वागत किया और कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सभी का आभार जताया।

कई अन्य सितारों ने भी की शिरकत

मनीष मल्होत्रा के इस खास शो में जावेद अख्तर, जोया अख्तर, उर्मिला मातोंडकर और सान्या मल्होत्रा समेत कई अन्य हस्तियां भी पहुंचीं। सान्या मल्होत्रा ब्लैक आउटफिट में नजर आईं।

मिजवान वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े इस फैशन शो ने फैशन और बॉलीवुड के सितारों को एक मंच पर ला दिया। कार्यक्रम में शामिल सितारों ने मनीष मल्होत्रा को मिजवान के 15 साल पूरे होने पर बधाई दी।

Check Also

परिणीति चोपड़ा का खुलासा: सुशांत के साथ दोबारा फिल्म करने वाली थीं, लेकिन इस वजह से नहीं बन सकी

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उनके ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *