Friday , October 2 2026

दिल्ली में युवक की हत्या का मामला: जान-पहचान वाले सफाई कर्मी पर आरोप, पुलिस ने दबोचा

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के बुध विहार इलाके में बुधवार रात झगड़े के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय हनीफ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में 20 वर्षीय आर्यन बाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रिठाला इलाके में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता है।

झगड़े के बाद पेट में चाकू मारा

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 9:15 बजे हनीफ और आर्यन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि बहस के दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और इसी दौरान आर्यन ने हनीफ के पेट में चाकू मार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल हनीफ को उसके पिता रात करीब 10:26 बजे बीएसए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद बुध विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी के दिखाई देने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

दोनों एक-दूसरे को जानते थे

पुलिस के मुताबिक, आर्यन और हनीफ एक ही इलाके में रहते थे और एक-दूसरे को पहले से जानते थे। फिलहाल पुलिस झगड़े की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस मामले में हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और वारदात में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।

Check Also

सौरभ हत्याकांड में आज फैसला, कोर्ट में मुस्कान-साहिल से पूछा गया- ‘बेटे को क्यों मारा?’

देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को जिला न्यायालय फैसला सुना ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *