Monday , November 23 2026
Breaking News

रेलवे स्टेशन के पास तीन एटीएम जलकर प्रभावित, दिल्ली में प्लेटफॉर्म-1 के नजदीक आग से मची भगदड़ जैसी स्थिति

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास सोमवार शाम तीन एटीएम मशीनों में आग लग गई। आग की चपेट में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एक और बैंक ऑफ बड़ौदा के दो एटीएम आए। आग से एटीएम के पीछे बने सीसीटीवी रूम का स्प्लिट एसी भी प्रभावित हुआ। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शाम 4:40 बजे आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के अनुसार, सोमवार शाम 3:54 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास एटीएम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो वाटर टेंडर (डब्ल्यूटी), एक वाटर बाउजर (डब्ल्यूबी) और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल (क्यूआरवी) को घटनास्थल पर भेजा गया।

दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। शाम 4:25 बजे आग फैलने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शाम 4:40 बजे आग पर काबू पा लिया।
तीन एटीएम और सीसीटीवी रूम का एसी प्रभावित
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग तीन एटीएम मशीनों में लगी थी। इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एक और बैंक ऑफ बड़ौदा के दो एटीएम शामिल थे। तीनों एटीएम एक टिन शेड के नीचे स्थापित थे। आग की वजह से एटीएम के पीछे बने सीसीटीवी रूम का स्प्लिट एसी भी प्रभावित हुआ।

घटना के बाद स्टेशन के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Check Also

दिल्ली: डीएमआरसी के 180 पेड़ लगाने पर उठे सवाल, बिना अनुमति का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, सरकार ने दी जानकारी

दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने वन ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *