Tuesday , November 24 2026

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का सरकार को खुला संदेश, बोले- बर्खास्त कर दें; जांच पर जताई नाराजगी

यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में इस्तीफा देने वाले पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने खिलाफ हुई विभागीय जांच को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कमिश्नर शंभु कुमार का पत्र मिलने के बाद अग्निहोत्री ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप जांच में सिद्ध कर दिए गए हैं। ऐसे में अब सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे। उन्होंने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध का ऐलान भी किया है।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार पर साधा निशाना
अलंकार अग्निहोत्री के मुताबिक, 26 जनवरी 2026 को यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में इस्तीफा देने के बाद उनके खिलाफ तीन आरोप पत्र जारी किए गए थे। अब कमिश्नर शंभु कुमार की ओर से पत्र मिलने के बाद जांच के निष्कर्ष सामने आए हैं।

उन्होंने जांच से जुड़े दस्तावेज को देश का ऐतिहासिक आरोप पत्र और सरकारी अभिलेख बताते हुए कहा कि इसमें सरकार की कार्यप्रणाली दर्ज हो गई है। अग्निहोत्री ने कहा कि जब उनके खिलाफ सभी आरोप सिद्ध कर दिए गए हैं, तो सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे।
भाजपा सरकार पर जातिगत विभाजन का आरोप
अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार पर जातिगत विभाजन और सामाजिक वैमनस्य को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश को जातियों में बांटने और फूट डालो-राज करो की नीति के जरिए सामाजिक टकराव की स्थिति पैदा की जा रही है।
यूजीसी रेगुलेशन 2026 पर दोहराई आपत्ति
पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर अपनी आपत्ति दोहराते हुए आरोप लगाया कि नए नियमों से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के प्रति भेदभावपूर्ण माहौल बन सकता है। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट की धारा 18ए का भी उल्लेख करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।

अग्निहोत्री ने दावा किया कि उनके इस्तीफे और विरोध का असर देशभर में दिखाई दिया है। उन्होंने आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात भी कही है।

Check Also

उत्तराखंड में चुनावी मैदान में उतरने का इंतजार, राहुल-प्रियंका के कार्यक्रम तय न होने से अटका कांग्रेस का अभियान

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। पिछले ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *