Tuesday , August 25 2026

कांस्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट: दिल्ली पुलिस का फिजिकल टेस्ट स्थगित, सामने आई वजह

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली पुलिस ने 24 और 25 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PE&MT) को स्थगित कर दिया है। दिल्ली पुलिस की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर दोनों तारीखों के PE&MT स्थगित करने का नोटिस जारी किया गया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की स्थिति के कारण अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित नहीं किया जा सकेगा।

नई तारीख का इंतजार

24 और 25 अगस्त को जिन उम्मीदवारों का PE&MT होना था, उन्हें अब नई तारीखों की घोषणा का इंतजार करना होगा। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि स्थगित किए गए फिजिकल टेस्ट की नई तिथियों की जानकारी उचित समय पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़े हर नए अपडेट के लिए दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के तहत PE&MT चयन प्रक्रिया का अहम चरण है। इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता और निर्धारित मापदंडों के आधार पर जांच की जाती है। फिलहाल 24 और 25 अगस्त के लिए तय टेस्ट प्रभावित हुआ है, जबकि अन्य तारीखों के कार्यक्रम को लेकर उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिस के अनुसार ही तैयारी जारी रखने की सलाह दी गई है।

Check Also

लोअर पीसीएस एग्जाम आज: अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना, समय और प्रतिबंधित सामान की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा आज, 23 अगस्त ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *