Monday , October 5 2026

अखिलेश यादव का नया नारा जय संविधान-जय हिंदुस्तान, गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किस दल को कितनी सीटें मिलती हैं या कौन सी सीट किसके हिस्से में जाती है, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण गठबंधन की जीत है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि जब लक्ष्य स्पष्ट हो तो सभी दलों को मिलकर काम करना आसान होता है। उन्होंने गठबंधन के सभी दलों से मिलकर जीत सुनिश्चित करने की बात कही।

‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा, ‘बात सीट की नहीं, जीत की है।’ उन्होंने कहा कि यह जीत केवल गठबंधन में शामिल दलों की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के सामूहिक प्रयास की होगी जो लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण का किया जिक्र

अखिलेश यादव ने अपने संदेश में सांप्रदायिकता, लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि सांप्रदायिकता को बढ़ावा न मिले और लोकतंत्र, संविधान तथा आरक्षण की व्यवस्था सुरक्षित रहे।

उन्होंने देश में सौहार्द बनाए रखने और विकास एवं खुशहाली को आगे बढ़ाने की बात भी कही।

‘जय संविधान-जय हिंदुस्तान’

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के अंत में ‘जय संविधान-जय हिंदुस्तान!’ लिखा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो रही हैं और गठबंधन को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

Check Also

उत्तराखंड: चंपावत में आज होगी पहली कैबिनेट बैठक, रोजगार और महिला कल्याण पर रह सकता है फोकस

उत्तराखंड गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में राज्य ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *