Monday , June 22 2026

NEET परीक्षा की दो तस्वीरें: एक छात्रा चीटिंग के आरोप में गिरफ्तार, दूसरी दर्द में भी परीक्षा देने पहुंची

NEET-UG 2026 री-एग्जाम के दौरान देशभर से हैरान करने वाले मामले सामने आए। एक ओर जयपुर में एक छात्रा अंडरगारमेंट्स में मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र पहुंची और चीटिंग करते हुए पकड़ी गई, वहीं कोलकाता की छात्रा सृष्टि दुबे ने गंभीर चोटों के बावजूद परीक्षा देकर मिसाल पेश की। दूसरी तरफ बिहार में एक बड़े सॉल्वर गैंग का भी खुलासा हुआ है।

जयपुर के बिंदायका स्थित परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। आरोप है कि उसने मोबाइल को अंडरगारमेंट्स में छिपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था। जांच के दौरान दो बार मेटल डिटेक्टर ने अलर्ट दिया, लेकिन छात्रा ने सुरक्षा कर्मियों को अंडरगारमेंट्स के हुक का हवाला देकर गुमराह कर दिया। परीक्षा के दौरान वह मोबाइल से सवालों के जवाब खोजने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, कोलकाता की छात्रा सृष्टि दुबे ने सड़क हादसे में नौ पसलियां टूटने और बड़ी सर्जरी के बावजूद NEET परीक्षा दी। सृष्टि की स्थिति को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर अलग कमरा, मेडिकल सहायता और एम्बुलेंस की विशेष व्यवस्था की गई। उनके जज्बे की देशभर में सराहना हो रही है।

उधर, बिहार में NEET परीक्षा के दौरान एक बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हुआ। जांच में सामने आया कि मेडिकल कॉलेजों के कुछ छात्र असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। पुलिस ने इस मामले में गैंग के सरगना समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के छात्र और बायोमेट्रिक प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हैं।

एनटीए के अनुसार, NEET-UG 2026 री-एग्जाम में करीब 22 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के लिए देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। 1.38 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 51 हजार से ज्यादा जैमर लगाए गए थे, ताकि नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Check Also

ICAI ने जारी किया CA Final रिजल्ट: 7,931 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की, ऐसे करें रिजल्ट चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल परीक्षा 2026 का परिणाम जारी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *