Sunday , September 20 2026

उत्तर प्रदेश

डेढ़ साल तक पुलिस करती रही तलाश, हाईकोर्ट ने भी दिए थे निर्देश; आखिर सपेरे और पांच माह की बच्ची संग मिली युवती

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में प्रेमी से शादी करने के लिए घर से निकली युवती की तलाश का मामला करीब डेढ़ साल तक चला। इस दौरान मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंचा और पुलिस ने एक अज्ञात युवती के शव का डीएनए परीक्षण भी कराया। आखिरकार युवती कानपुर में अपने पति ...

Read More »

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को घेरा, कहा- विभाजन उसकी कायरता और तुष्टीकरण का नतीजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1947 में हुआ देश का विभाजन कांग्रेस की कायरता का प्रमाण है। योगी ने कहा कि अगर उस समय सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते या नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देश ...

Read More »

सहारनपुर में दर्दनाक घटना: गनर की सर्विस राइफल से पत्नी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में खनन विभाग में तैनात गनर की पत्नी ने घर में रखी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर ...

Read More »

UP में ब्राह्मण वोट पर मायावती की नजर, बसपा से जुड़ने की अपील; 2007 जैसा सम्मान देने का वादा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश की है। उन्होंने ब्राह्मण समाज से बसपा से मजबूती के साथ जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर 2007 की तरह उन्हें उचित मान-सम्मान ...

Read More »

Kanwar Yatra: चिकन-मटन की दुकानें बंद कराने के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, याचिका खारिज

सावन माह में अमरोहा में चिकन और मटन की दुकानों को बंद कराने के लिए जारी नोटिस के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता की मंशा पर भी तल्ख टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिका ‘पब्लिक इंटरेस्ट’ के ...

Read More »

UP Rain Alert: 28 जिलों में भारी बारिश की संभावना, आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा

उत्तर प्रदेश में कई दिनों की उमस के बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। आगरा में सबसे अधिक 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ललितपुर में 60, एटा में 57, बलिया में 36.4, आजमगढ़ में 28.8 और ...

Read More »

हापुड़ कोर्ट में ओवैसी की गवाही, सुनवाई के दौरान हिंदू संगठनों और भाजपाइयों की भीड़

एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को वर्ष 2022 के जानलेवा हमले के मामले में हापुड़ की अदालत में पेश हुए। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) शेष बहादुर की अदालत में उनकी गवाही की प्रक्रिया पूरी हुई। मामले में अभी करीब 40 से 45 गवाहों की गवाही बाकी ...

Read More »

शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, तीन लाख वित्तविहीन शिक्षकों के इलाज का खर्च होगा कैशलेस

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को बड़ी राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ अब वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों और उनके आश्रितों को भी मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के 35 हजार से अधिक वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत ...

Read More »

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO का इंतजार खत्म होने वाला, जल्द होगा नाम का ऐलान

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। अंतिम साक्षात्कार पूरा होने के बाद अब 16 उम्मीदवारों में से तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। यह पैनल ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ...

Read More »

UP में हाईवे कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, लखनऊ-सीतापुर-बरेली मार्ग का 65 किमी हिस्सा होगा छह लेन

उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लखनऊ-सीतापुर-बरेली हाईवे (NH-30) को छह लेन करने की तैयारी है। पहले चरण में लखनऊ से सीतापुर तक के 65 किलोमीटर हिस्से को चार लेन से बढ़ाकर छह लेन किया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रस्ताव भेजने ...

Read More »