Monday , September 21 2026

प्रो लीग में कल होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, रैंकिंग सुधारने का मौका

भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को FIH प्रो लीग के लंदन लेग में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करेगी। यह मैच लंदन के ली वेली हॉकी सेंटर में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा। करीब दो साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

FIH प्रो लीग की अंक तालिका में भारतीय टीम फिलहाल 8वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 9वें और अंतिम स्थान पर मौजूद है। पाकिस्तान अभी तक इस सीजन में एक भी अंक हासिल नहीं कर सका है। दूसरी ओर, भारत का घरेलू चरण निराशाजनक रहा था, जहां टीम चारों मुकाबले हार गई थी।

हालांकि रॉटरडैम लेग में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए विश्व नंबर-2 नीदरलैंड को 3-2 और जर्मनी को 3-1 से हराया था। इन दोनों टीमों के खिलाफ भारत को एक-एक मुकाबले में हार का सामना भी करना पड़ा था।

पाकिस्तान की टीम इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और स्पेन के खिलाफ अपने सभी 12 मुकाबले हार चुकी है और उस पर प्रो लीग से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

FIH प्रो लीग का 2025-26 सीजन 9 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ था और 28 जून 2026 तक चलेगा। लीग चरण के अंत में अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जाएगा। साथ ही विजेता टीम को 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए सीधा कोटा भी मिलेगा।

Check Also

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारत का नेतृत्व कौन करेगा? ध्वजवाहकों को लेकर आया बड़ा अपडेट

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर भारत के ध्वजवाहकों के नाम तय हो ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *