Friday , November 6 2026
Breaking News

चाय की दुकान पर बदमाशों ने चाकू घोंपकर की युवक की हत्या, इंस्टाग्राम पर मिली थी धमकी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक चाय की दुकान पर  बदमाशों ने एक युवक की चोकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। रविवार को इसकी जानकारी पुलिस ने दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने बताया कि पल्हरी चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप के बगल चाय की दुकान स्थित है। शनिवार रात मोहल्ला भितरी पीरबटावन के रहने वाले युवक सुकांतो शर्मा उर्फ प्रिंस की कुछ लड़कों से कहासुनी हो गयी थी।  घायल प्रिंस को जमीन पर गिरे देख लोगों ने मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्यारों का पता लगा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय मौर्य ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्यारों की छानबीन की जा रही है।

Check Also

धर्मांतरण प्रकरण में एसटीएफ की जांच तेज: दो डॉक्टरों के जाकिर नाईक से संपर्क का दावा, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी तक पहुंची जांच

उत्तर प्रदेश के आगरा में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है। सड़कों की ...