Friday , November 6 2026
Breaking News

The Bonus Market Update: शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी

घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 201.43 अंक की बढ़त के साथ 78,782.43 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 16.35 अंक चढ़कर 24,641 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

बाजार में तेजी की मुख्य वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रही। ब्रेंट क्रूड 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) शेयरों के लिए लागू नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख बदला है। यह व्यवस्था शेयरों के क्लोजिंग प्राइस को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है।

शुरुआती कारोबार में टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं पावर ग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और एक्सिस बैंक के शेयर दबाव में रहे।

विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे कमजोर होकर 95.15 पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, कंपनियों के तिमाही नतीजे और वैश्विक संकेत दिनभर बाजार की दिशा तय करेंगे।

बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार चौथी बार रेपो रेट 5.25 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया था। साथ ही चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.7 फीसदी और महंगाई का अनुमान घटाकर 5 फीसदी कर दिया, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

Check Also

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की रफ्तार पड़ी धीमी, अक्तूबर में उत्पादन और नए ऑर्डर की वृद्धि घटी

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि रफ्तार अक्तूबर में कुछ धीमी पड़ गई। उत्पादन और ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *