Friday , July 17 2026

Tamannaah Bhatia ने शुरू की रागिनी 3 की शूटिंग, सेट से शेयर की एक्सक्लूसिव फोटो

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी आगामी फिल्म ‘रागिनी 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

तमन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई तस्वीर में ‘रागिनी 3’ का क्लैपबोर्ड दिखाया, जिस पर ‘15.07.26 – Day 1’ लिखा हुआ है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक जानकारी दी।

फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘खूबसूरत’, ‘फ्रेडी’ और ‘क्विक गन मुरुगन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण एकता कपूर कर रही हैं, जिन्होंने ‘रागिनी’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों का भी निर्माण किया था।

फिलहाल फिल्म की अन्य स्टार कास्ट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, तमन्ना भाटिया की एंट्री के साथ ‘रागिनी 3’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

Check Also

अयोध्या के बाद रणबीर कपूर का नया प्रॉपर्टी निवेश, चार प्लॉट खरीदने की खबर से चर्चा तेज

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्मों ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *