Monday , September 14 2026

कशिश हत्याकांड: ‘अनदेखी से था नाराज’, आरोपी ने खोला राज; वारदात से पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी सागर सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वारदात से एक दिन पहले ही करीब 12 इंच लंबा चाकू खरीदा था और उसे बैग में छिपाकर अस्पताल पहुंचा था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कशिश पिछले करीब दो महीने से उससे बातचीत नहीं कर रही थी और उसे लगातार नजरअंदाज कर रही थी। इसी बात से वह नाराज था और उसने हत्या की साजिश रची। वारदात वाले दिन उसने सीटी स्कैन कक्ष में पहुंचकर छात्रा पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल कशिश को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची स्टाफ नर्स निधि भी हमले में घायल हो गईं। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू, आरोपी का बैग और घटनास्थल से मिले साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस बीच मृतका के परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कशिश ने आरोपी की हरकतों की लिखित शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

Check Also

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चार्जशीट तैयार, जल्द अदालत में दाखिल करने की तैयारी

राम मंदिर के चढ़ावे की रकम चोरी के मामले में पुलिस की विवेचना निर्णायक दौर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *