Monday , October 12 2026

दिल्ली में इंजीनियर की संदिग्ध मौत: वारदात के समय बंद थे CCTV, पोस्टमार्टम के खुलासे ने चौंकाया

दिल्ली के निहाल विहार स्थित लक्ष्मी पार्क इलाके में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की मौत के मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि घरेलू विवाद के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने विनय पर हमला किया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

मामले में परिजनों का आरोप है कि पत्नी के मायके पक्ष के लोग विनय पर टूट पड़े और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। मृतक की मां ने दावा किया कि हमलावरों ने विनय का गला दबाया और उसकी छाती पर चढ़कर हमला किया। परिवार का यह भी आरोप है कि वारदात के समय घर के CCTV कैमरे बंद थे, जिससे घटना को लेकर साजिश की आशंका और गहरा गई है। हालांकि CCTV बंद होने और हमले के पूरे घटनाक्रम की जांच पुलिस कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले विनय और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने अपने परिजनों को बुलाया और कुछ ही देर में कई लोग घर पहुंच गए। विनय के पिता ने बताया कि उन्हें लगा था कि रिश्तेदार आपसी विवाद सुलझाने के लिए आए हैं, लेकिन इसके बाद घर में हिंसक घटना हो गई। परिवार का दावा है कि बीच-बचाव करने पर विनय के माता-पिता के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

विनय के भाई ने आरोप लगाया कि यदि उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। विनय की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी और उसके जुड़वा बच्चे हैं।

पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर विनय की पत्नी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियां घटनास्थल से मिले सबूतों और CCTV से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमला अचानक हुए विवाद का नतीजा था या फिर इसके पीछे पहले से कोई योजना बनाई गई थी।

Check Also

CJP के दावों पर दिल्ली पुलिस की सफाई, दिपके की दादी के निधन की सूचना के बीच जारी किया मदद का वीडियो

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की हिरासत और उनकी दादी के निधन ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *