Tuesday , September 22 2026

SSC CGL Tier-1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड को लेकर आयोग ने दी अहम जानकारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 के टियर-1 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी परीक्षा सिटी और परीक्षा की तारीख देख सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 2-3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

आयोग के 12 सितंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, SSC CGL टियर-1 परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 30 अक्तूबर 2026 तक किया जाएगा।

स्क्राइब सुविधा के लिए नया रजिस्ट्रेशन जरूरी

SSC ने परीक्षा में ‘अपना स्क्राइब’ सुविधा लेने वाले उम्मीदवारों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। आयोग के अनुसार, 5 नवंबर 2025 से पहले किए गए सभी स्क्राइब रजिस्ट्रेशन हटा दिए गए हैं। ऐसे में स्क्राइब के तौर पर शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों को नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

नया स्क्राइब रजिस्ट्रेशन आधार प्रमाणीकरण से जुड़ा है। इसलिए उम्मीदवार और स्क्राइब, दोनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नया रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

24 सितंबर तक होगी OTR मैपिंग

अपने स्क्राइब की सुविधा लेने वाले उम्मीदवारों को स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन नंबर जमा करने के बाद OTR मैपिंग करनी होगी। इसके लिए 24 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक का समय दिया गया है।

आयोग के अनुसार, निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक OTR मैपिंग पूरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए ही स्क्राइब एंट्री पास जारी किया जाएगा। स्क्राइब की अधिकतम आयु समेत अन्य नियम आयोग की संबंधित नीति और परीक्षा अधिसूचना के अनुसार लागू होंगे।

सिटी स्लिप में क्या जानकारी मिलेगी?

SSC CGL टियर-1 की सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का नाम, पंजीकरण या आवेदन विवरण, परीक्षा की तारीख, आवंटित परीक्षा शहर और जरूरी निर्देश जैसी जानकारी दी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें SSC CGL सिटी स्लिप

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लॉगिन/रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या/यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • SSC CGL 2026 से संबंधित लिंक पर जाएं।
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी परीक्षा तारीख और परीक्षा शहर की जानकारी देखें।
  • सिटी स्लिप डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Check Also

टाटा ग्रुप में बढ़ा विवाद: TEDT ने कानूनी खर्च उठाने से किया इनकार, चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति से जुड़ा मामला

इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एचआईटीईएस (HITES) में ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *