Thursday , August 6 2026

गोरखपुर में पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई गलन, दोपहर में धूप से राहत…

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते इन दिनों चल रही उत्तर-पश्चिमी हवा ने गलन बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार सुबह से दिन में 12 बजे तक गलन भरी ठंड लोगों को परेशान करती रही। दिन चढ़ने पर धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की लेकिन बर्फीली हवा परेशान करती रही।

मौसम विभाग की माने तो बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 व न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया बृहस्पतिवार को हवा में 79 से 82 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ शफीक सिद्दीकी ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से गलन भरी ठंड बनी रहेगी। हालांकि दिन में धूप निकलेगी।

Check Also

UP Politics: चुनावी रण से पहले अयोध्या में सपा की सक्रियता, अखिलेश बोले- ‘पवन पांडेय जीतकर आएंगे’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने अयोध्या सीट पर अपने चुनावी ...