Monday , July 20 2026

कल नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने अचानक घोषित किया अवकाश; जानिए वजह

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को देखते हुए मणिपुर सरकार ने सोमवार, 20 जुलाई को राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। इससे पहले केरल सरकार भी इसी वजह से शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर चुकी है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों के साथ-साथ सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में 20 जुलाई को अवकाश रहेगा।

सरकार ने कहा कि यह फैसला छात्रों और शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि वे देर रात होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले का आनंद ले सकें।

गौरतलब है कि फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल भारतीय समयानुसार 20 जुलाई को रात 12:30 बजे खेला जाएगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला स्पेन से होगा। इसी कारण पूर्वोत्तर राज्यों में फुटबॉल के प्रति उत्साह को देखते हुए यह विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

Check Also

बार परीक्षा का रिजल्ट आया, 65.92% अभ्यर्थियों ने मारी बाजी; कट-ऑफ में बदलाव के बाद जारी हुआ परिणाम

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-21) का रिजल्ट जारी कर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *