Thursday , July 23 2026

The Hundred में दिखे रोहित शर्मा, नीता अंबानी के साथ मैच का लिया आनंद; फैंस संग खिंचवाई तस्वीरें

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा द हंड्रेड लीग के पहले मुकाबले का आनंद लेने ओवल स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने मुंबई इंडियंस की सिस्टर फ्रेंचाइजी एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच मुकाबला देखा। इस दौरान वह एमआई की मालकिन नीता अंबानी के साथ चर्चा करते और फैंस से मुलाकात करते नजर आए।

लॉर्ड्स वनडे में शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद रोहित सीधे द हंड्रेड के उद्घाटन मुकाबले में पहुंचे। मैच के दौरान उन्होंने स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों के साथ समय बिताया, सेल्फी खिंचवाई और उनसे बातचीत भी की। इसके बाद वह स्टैंड्स में बैठकर एमआई लंदन का समर्थन करते दिखे।

लॉर्ड्स में बल्ले से दिया था करारा जवाब

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा के भविष्य और संन्यास को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, उन्होंने 110 गेंदों में 138 रन की शानदार पारी खेलकर सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ 147 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई।

रोहित ने सिर्फ 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। मैच के बाद उन्होंने साफ कहा कि उनका पूरा ध्यान केवल मैदान पर प्रदर्शन करने और देश का प्रतिनिधित्व करने पर है, बाहरी चर्चाओं पर नहीं।

अब कब मैदान पर दिखेंगे रोहित?

फैंस को अब रोहित शर्मा सितंबर के अंत में एक्शन में देखने को मिल सकते हैं, जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। उम्मीद है कि रोहित इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुआई करते हुए मैदान पर उतरेंगे।

Check Also

IND vs ENG: शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा ने भविष्य को लेकर कही बड़ी बात, फैंस को दिया साफ संदेश

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में शतक जड़ने के बाद भारतीय ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *