भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। फेज-1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। जनरल स्ट्रीम की परीक्षा 25 जुलाई, जबकि DEPR और DSIM स्ट्रीम की परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।
अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन के दौरान कैप्चा कोड भरना भी अनिवार्य होगा।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और जरूरी दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत आरबीआई से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
- आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Opportunities@RBI सेक्शन में Current Vacancies पर क्लिक करें।
- RBI Grade B Phase-II Examination 2026 Call Letter लिंक खोलें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi