Sunday , August 2 2026

रामनगर दुष्कर्म केस: 15 साल की किशोरी गर्भवती, आरोपी हरीश सिंह गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

उत्तराखंड के रामनगर में 15 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी हरीश सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पूछताछ में किशोरी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दोस्ती का झांसा देकर उसे अपने एक परिचित के कमरे में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रही।

मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

Kerala Weather: मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से तबाही, 6 लोगों की मौत; कई इलाकों में राहत-बचाव जारी

केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को बुरी तरह ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *