Tuesday , September 15 2026

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मांगी SIT की स्टेटस रिपोर्ट, 20 जुलाई को अगली सुनवाई

नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई को सुनवाई करेगा। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भी जवाब मांगा गया है।

सुप्रीम कोर्ट की 20 जुलाई की कॉज लिस्ट के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ इस मामले से जुड़ी चार याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

इससे पहले 13 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और जांच के लिए SIT गठित की जा चुकी है। ऐसे में SIT अदालत के समक्ष अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। वहीं, ट्रस्ट को भी नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया था।

याचिकाकर्ताओं ने कथित वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच, ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड का CAG और फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है। कुछ याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बहु-विषयक (मल्टी-डिसिप्लिनरी) SIT से जांच कराने की भी अपील की गई है।

बता दें कि 13 जून को चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोप सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT का गठन किया था। यह टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

Check Also

सीएम योगी आज प्रयागराज में, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम पर टिकीं अधिवक्ताओं की नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *