Saturday , July 18 2026

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके बने निशाना, स्याही फेंकने वाली महिला पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रदर्शन के दौरान शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।

दरअसल, शनिवार सुबह सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को बिगड़ती तबीयत के चलते दिल्ली पुलिस मेडिकल सलाह और हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके बाद अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने का एलान किया और जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए।

अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘संसद चलो’ अभियान हर हाल में होगा और लोगों से देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की।

वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोनम वांगचुक को उनकी बिगड़ती सेहत और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप की गई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि लंबे उपवास और डिहाइड्रेशन के कारण सोनम वांगचुक काफी कमजोर हो गए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Check Also

देहरादून-ऋषिकेश फोरलेन: जनसहमति तक पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए निर्देश

देहरादून। देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर उठ रहे विरोध और पर्यावरण संबंधी चिंताओं के ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *