Thursday , August 6 2026

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज़ कहा-“प्रधानमंत्री जी, लोगों को मेवा खिलाना बंद करिए”

भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर कटाक्ष किया। कहा कि प्रधानमंत्री जी, लोगों को मेवा खिलाना बंद करिए, सेवा कीजिए।

राहुल गांधी का यह बयान राजस्थान सरकार की घोषणा के बाद आया है।  अशोक गहलोत सरकार गरीब परिवारों को प्रति वर्ष 500 रुपये की रियायती दर पर 12 रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।  कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी तरह की घोषणा कर सकती है।

राहुल गांधी ने  लिखा, “₹500 में गैस सिलेंडर देने का राजस्थान की कांग्रेस सरकार का बड़ा ऐलान – केंद्र सरकार की कीमतों के आधे से भी कम दाम में। प्रधानमंत्री जी, ‘मित्रों’ को मेवा खिलाना बंद कीजिए, महंगाई से त्रस्त जनता की सेवा कीजिए।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत – राहुल गांधी की उपस्थिति में और आगामी राज्य विधानसभा चुनाव से जनता को सौगात दी है। सरकार ने घोषणा की है कि गरीब परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। ”

Check Also

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे CAPF के 111 कैडर अधिकारी, कीर्ति चक्र-शौर्य चक्र सम्मानित अफसर भी याचिका में शामिल

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 111 कैडर अधिकारियों ने सीएपीएफ (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) अधिनियम, 2026 ...