Saturday , November 7 2026
Breaking News

R Praggnanandhaa का कमाल: सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज के बने चैंपियन, शानदार प्रदर्शन से जीता खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने एक राउंड शेष रहते ही चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ उनका अंतिम अहम मुकाबला ड्रॉ रहा, जिसके साथ ही उनका खिताब पक्का हो गया।

प्रज्ञानंद ने पूरे टूर्नामेंट में 35 में से 23 अंक हासिल किए और लगातार बढ़त बनाए रखते हुए चैंपियन बने। सिंदारोव 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि वेस्ली सो ने 20.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ प्रज्ञानंद ने 50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि और 13 ग्रैंड चेस टूर अंक भी अपने नाम किए।

टूर्नामेंट के दौरान प्रज्ञानंद ने शुरुआत से ही बेहतरीन लय बनाए रखी। अंतिम दिन सिंदारोव ने उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय ग्रैंडमास्टर ने दबाव में संयम दिखाते हुए ड्रॉ हासिल किया और 1.5 अंकों की बढ़त के साथ खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के बाद वह ग्रैंड चेस टूर स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट 31 जुलाई से 7 अगस्त तक आयोजित हुआ, जिसमें दुनिया के 10 शीर्ष ग्रैंडमास्टर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 9 रैपिड और 18 ब्लिट्ज राउंड खेले गए। रैपिड मुकाबलों में जीत पर दो अंक और ड्रॉ पर एक अंक, जबकि ब्लिट्ज में जीत पर एक अंक और ड्रॉ पर आधा अंक दिया गया।

प्रज्ञानंद के लिए यह साल लगातार शानदार साबित हो रहा है। जून में नॉर्वे चेस का खिताब जीतने के बाद अब उन्होंने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज भी अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि ने उन्हें विश्व शतरंज के शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में और मजबूत दावेदार बना दिया है।

Check Also

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में बनाए 71 रन, साइफर्ट क्रीज पर जमे; भारत को दूसरी सफलता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *