Friday , July 10 2026

PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया में गूंज, अखबारों ने बताया ‘Mr India’, फ्रंट पेज पर छपी खास कवरेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा को वहां की मीडिया ने प्रमुखता से कवरेज दी। ऑस्ट्रेलिया के कई प्रमुख अखबारों ने उनकी यात्रा को पहले पन्ने पर प्रकाशित किया, जबकि कुछ मीडिया संस्थानों ने उन्हें ‘मिस्टर इंडिया’ कहकर संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को लेकर व्यापक चर्चा देखने को मिली। प्रमुख अखबार द ऑस्ट्रेलियन ने पहले पन्ने पर ‘मोदी व्यापार और रक्षा के क्षेत्र में उपहार लेकर आए हैं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। वहीं, अखबार के एक स्तंभ में ‘प्रधानमंत्री, मिस्टर भारत के साथ पूरी तरह से एकजुट हैं’ शीर्षक के जरिए दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों को रेखांकित किया गया।

ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य प्रमुख अखबार द एज ने भी प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को पहले पन्ने पर जगह देते हुए ‘अल्बनीज की मोदी कार्यप्रणाली’ शीर्षक प्रकाशित किया। इन सुर्खियों ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को प्रमुखता से सामने रखा।

यात्रा के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने यूरेनियम निर्यात, नवीकरणीय ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और ग्रीन हाइड्रोजन समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के लिए भारत को ऑस्ट्रेलियाई यूरेनियम निर्यात का रास्ता भी साफ किया। इस समझौते से भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की योजना को बल मिलेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया को अपने संसाधन क्षेत्र के लिए नया बाजार मिलेगा।

Check Also

10 किमी के अंतिम यात्रा मार्ग पर उमड़ा जनसैलाब, अली खामेनेई को भावभीनी विदाई

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह तेहरान से ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *